• September 21, 2026 10:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की हत्या कर किया लाश गायब, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 14, 2021

आशीष – 7903735887

चंडी थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव में महिला की हत्या कर लाश गायब किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका धर्मेंद्र यादव की पत्नी आरती कुमारी बताई जा रही है। नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के डोमावर गांव निवासी सुरेश यादव ने पति समेत पांच को आरोपित कर केस दर्ज कराया।

आरोपों में पिता ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की। उसे तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों ने सुबह में फोन कर उन्हें सूचना दी कि बेटी की हत्या कर परिवार फरार हो गया। जिसके बाद वह बेटी के घर पहुंचे। जहां ताला लगा था। थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।