• July 17, 2026 10:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठगी की दुकान चलाने वाला कोचिंग संचालक धराया….

ByReporter Pranay Raj

Nov 12, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने बुधवार को फरार चल रहे ठगी के आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दीपनगर के जोरारपुर गांव निवासी बृजनंदन प्रसाद का पुत्र मनोज कुमार सिंह उर्फ आदित्य सर है। फरार सहयोगी बिंद के ताजनीपुर निवासी सन्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
सितंबर माह में पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाला रोड स्थित आदित्या कोचिंग सेंटर में छापेमारी की थी। जहां कोचिंग की आड़ में ठगी की दुकान चल रही थी। मौके से संचालक व उसका सहयोगी फरार हाे गया था।
थानाध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने बताया कि संचालक कोचिंग की आड़ में ठगी करता था। दारोगा राकेश कुमार ने गुप्त सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार किया। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरोह लोन और लॉटरी का झांसा दे, दूसरे राज्य के नागरिकों से ठगी करता था।