• June 12, 2026 11:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देर रात बच्चों ने पड़ोसियों का जगाया, कहा- मां मर गई; जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 24, 2023

आशीष – 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में रविवार की देर रात चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात करीब तीन बजे मृतका का दस साल का पुत्र पड़ोसियों काे जगाकर बताया कि मां फांसी लगाकर मर गई। तब घटना का खुलासा हुआ। मृतका अनुज कुमार की पत्नी रूबी देवी हैं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका के पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। घरेलू कलह का अंदेशा जताया जा रहा है।

पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब तीन बजे बालक दरवाजा खुलवाया। पूछने पर बताया कि मां ने फांसी लगाकर जान दी। शव भूमि पर पड़ा था। बच्चे ने बताया कि उसने जब मां को फंदे पर लटका देखा तो जान बचाने की मंशा से रस्सी काट, फंदा हटाया। हालांकि, तब उसकी मां की सांस रुक चुकी थी। ओपी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।