• April 18, 2026 9:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हाथों की मेहंदी छूटने के पहले दुल्हन की मौत, लगा हत्या आरोप….

ByReporter Pranay Raj

Jul 4, 2023

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में मंगलवार की शाम नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका धर्मेंद्र कुमार की 21 वर्षीया पत्नी निशू कुमारी है। ससुराली परिवार घटना को खुदकुशी व मायके के परिजन दहेज हत्या बता रहे हैं। सात दिन पहले महिला की शादी हुई थी।
नूरसराय निवासी मृतका के भाई मनोज कुमार ने बताया कि 28 जून को बहन की शादी हुई थी। शादी के समय 20 हजार रुपया बकाया रह गया था। बकाया रुपए के लिए पति व ससुराली परिवार बहन को प्रताड़ित कर रहा था। उसी खुन्नस में निशू की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। थानध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी।