• June 11, 2026 7:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चप्पल से किशोर का शव हुआ बरामद, जाने मामला 

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2023

सौरभ  – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के इंदिरा आवास कॉलोनी में सोमवार की सुबह कुएं से युवक की लाश बरामद की गयी। मृतक उमेश राजवंशी का 13 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम से ही लापता था। उसकी तलाश हो रही थी। रविवार की सुबह खोजबीन के दौरान उसकी चप्पल कुएं के पास मिली। लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो पानी पर छहला रही लाश पर नजर पड़ी। इसके बाद घरवालों को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।