• April 19, 2026 6:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर किशोरी व पईन में मिली बच्ची की लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 12, 2023

सूरज  – 7903735887 

बिहार थाना अंतर्गत पतुआना गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका कृत यादव की 14 साल की पुत्री रूबी कुमारी है। परिवार घटना का कारण घरेलू कलह बता रहा है।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजन घरेलू विवाद में खुदकुशी बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
इसी तरह दीपनगर थाना के तुंगी गांव में शौच गई बच्ची की पानी भरे पईन में डूबकर मौत हो गई। मृतका तनिकन मांझी की 12 साल की पुत्री चांदनी कुमारी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज हुआ।