• September 22, 2026 11:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुपर ग्रिड के अभियंता दो दिनों से गायब , परिजन जता रहे हैं अनहोनी की आशंका ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2021

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के सुपर ग्रिड के कनीय अभियंता आशीष कुमार शुक्रवार को गायब हो गए। सुपर ग्रिड कॉलनी स्थित आवास से अभियंता दवा खरीदने के लिए कारगिल चौक आए। जहां से लापता हो गए। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। पत्नी पुष्पा कुमारी ने केस का आवेदन थाने में दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। शनिवार की शाम डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने कॉलनी पहुंचकर घटना के बाबत परिवार से पूछताछ की।

आरोपों में महिला ने बताया कि उनके पति घर से दवा खरीदने करगिल चौक गए। जहां से नहीं लौटे। कॉलनी के लोग उनकी तलाश में गए तो चौक के समीप उनकी बाइक मिली। सीसीटीवी फुटेज में भी वह सब्जी खरीदारी करते दिख रहे थे। विभाग के वरीय अधिकारियों की हरकत के कारण उनके पति कुछ दिनों से परेशान थे। पति ने यह भी कहा था कि उनके साथ अनहोनी हो सकती है। आशंका है कि अप्रिय मंशा से पति का अपहरण कर लिया गया। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।