• August 31, 2026 11:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्पेशल टीम ने बंधक बनी 20 लड़कियों को कराया मुक्त, जबरन कराया जा रहा था …

ByReporter Pranay Raj

Jan 28, 2025

राज – 9334160742 

एनजीओ व बाल संरक्षण विभाग की पहल पर नालंदा पुलिस की स्पेशल टीम ने पावापुरी में मंगलवार की सुबह छापेमारी कर बंधक बनी करीब 20 लड़कियों को मुक्त कराया। जिसमें करीब 4 लड़कियां नाबालिग हैं। आश्यचर्यजनक तो यह है कि करीब एक साल से लड़कियों को जबरन बंधक बना, उनसे ऑर्केस्ट्रा में डांस कराया जा रहा था। जिससे स्थानीय पुलिस बेखबर थी।

रिहाई कराई गई एक नाबालिग 13 साल की है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। छापेमारी तीन स्थानों पर हुई। सभी को किराए के कमरे में रखा गया था। नाबालिग लड़कियां पंजाब, यूपी, हरियाणा, बंगाल समेत अन्य राज्यों की हैं। सभी को फिल्मों में काम करने का झांसा दे बुलाया गया था। फिर सभी से अश्लील डांस कराया जा रहा था। छह माह से लड़कियों को एक रुपया भी नहीं दिया गया था।
गिरोह में पंजाब का त्रिलोक कुमार और पावापुरी का चंदन कुमार शामिल हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पिछले 8 साल से दंपती म्यूजिकल ग्रुप की आड़ में नाबालिग लड़कियों से डांस प्रोग्राम और दूसरे काम करवाता था।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नीतेश कुमार ने बताया कि एनजीओ की सूचना पर नालंदा पुलिस की स्पेशल टीम कार्रवाई कर सभी को मुक्त कराई। अग्रेतर कार्रवाई जारी है। कार्रवाई की भनक राजगीर डीएसपी व पावापुरी थाना को नहीं थी।