• June 12, 2026 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी की मौजूदगी में तीन घंटे तलाशी, जानें क्या मिला जेल से…

ByReporter Pranay Raj

Feb 24, 2022

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत मंडल कारा का गुरुवार को डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण किया। वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में चार थाना की पुलिस व सुरक्षा कर्मियों ने जेल की सभी वार्डों की तलाशी ली। तीन घंटे की तलाशी में खैनी का पुड़िया और तीन टीन का चाकू मिला।

एसडीओ कुमार अनुराग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल से खैनी व टीन का चाकू मिला। वरीय अधिकारियों ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सुरक्षा को ले ड्रैगन लाइन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आदेश दिया गया। तलाशी के दौरान सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी, दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।