• June 13, 2026 11:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूल बस ने दो किशोरों को कुचला, मौत से कोहराम; पिता का गंभीर आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Sep 15, 2023

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नम्बर के तलायपर के समीप स्कूल बस से ने बाइक सवार दो किशोरों को कुचल दिया। जिससे एक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सुनियोजित तरीके से हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, एक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी रामराज प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गई। जख्मी भागन बिगहा के मूसेपुर निवासी धनंजय कुमार के 16 वर्षीय गोरे लाल कुमार को पटना रेफर कर दिया गया। दोनों किशोर बाइक से 17 नम्बर की ओर जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। मौत के बाद परिजन व दर्जनों ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। जहां उनकी दाहाड़ गूंज रही थी। पिता ने बताया कि पूर्व की रंजिश में सुनियोजित तरीके से उनके पुत्र की हत्या कराई गई है।

सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है। पुलिस वाहन चालक की पहचान कर उस पर कारवाई करेगी।