• April 20, 2026 12:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार हत्या, जानें घटना…..

ByReporter Pranay Raj

Oct 23, 2021

राज – 7903735887 

नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव के पास शनिवार की शाम बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान बड़गांव निवासी बैद्यनाथ प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गयी है। वह जुआफर बाजार में जेवर की दुकान चलाते थे। ग्रामीण लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जता रहे हैं।

शाम को करीब पांच बजे राजीव जुआफर बाजार में दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बड़गांव पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें गोली मार दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। देर शाम में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। व्यवसायी की बाइक भी घटनास्थल के पास मिली है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।