• September 25, 2026 12:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्चे की मौत के बाद बवाल, वाहनों को क्षतिग्रस्त कर पुलिस से हाथापाई…

ByReporter Pranay Raj

Aug 26, 2023

सूरज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुईपर गांव के पास शनिवार की सुबह हाइवा से कुचलकर स्कूली छात्र की मौत हो गई। मौत से गुस्सायी भीड़ ने बवाल किया। वाहनों पर रोड़ेबाजी कर, उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर नूरसराय के अलावा चंडी थाना पुलिस मौके पर आ गई। आक्रोशितों ने पुलिस से हाथापाई कर दी।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ढाई घंटे बाद हंगामा शांत कराने में सफल हुए। जाम में डीडीसी भी फंसे रहे। मृतक सुरेंद्र पासवान का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है। बालक स्कूल जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। चालक, हाइवा छोड़कर फरार हो गया।
नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। हाइवा जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।