• August 31, 2026 11:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लाखों का रेडीमेड कपड़ा हुआ खाक, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 2, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलनी में सोमवार की रात एक रेडीमेड कपड़ा के दुकान में भीषण आग लग जाने से लाखों का सामान खाक हो गया। अग्निशमन दस्ते की टीम ने आग पर काबू पाया।

दुकान संचालक शिवशंकर कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है।

जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। दुकान का सामान धू-धू कर जल रहा था। अग्निशमन ने आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जानकारी से संचालक इंकार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रंजीत कुमा रजक ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।