राहुल रंजन की रिपोर्ट –
लहेरी थाना पुलिस ने मदरसा गली स्थित परमानंद सिंह के मकान में सोमवार की रात छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से एक कट्टा, एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुआ। तीनों बदमाश अंतरजिला गिरोह का सदस्य है। सभी पर पूर्व से लूट, डकैती, चोरी, रंगदारी और दंगा का केस दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपितों में रामचन्द्रपुर निवासी स्व. राजू प्रसाद का पुत्र मोनू कुमार, बिंद थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी बबन राम का पुत्र राजा कुमार और नगर थाना क्षेत्र के कटरापर निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव का पुत्र मोहित कुमार शामिल है।
सदर डीएसपी संकेत कुमार ने बताया कि सभी अंतरजिला गिरोह का बदमाश है। नालंदा जिला के अलावा बेगूसराय जिला में भी बदमाशों पर पूर्व से केस दर्ज है। सभी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। घटना के पहले गुप्त सूचना पर पुलिस कार्रवाई की।
छापेमारी में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, दारोगा सर्वेश कुमार, रणधीर कुमार, चंदन कुमार, आरक्षी ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार शामिल थे।

