• September 9, 2026 10:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला से दुष्कर्म, पहचान न हो गला दबा हत्या का प्रयास , जानें घटना ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 9, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में भैंस चराने गई महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने व विरोध करने पर मारपीट और गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना 8 सितंबर की शाम की बताई जा रही है।

आरोपो में महिला ने बताया है कि वह मवेशी चरा रही थी, तभी चिरैयापर गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा। युवक ने नग्न कर उनसे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

महिला का कहना है कि सुनसान जगह होने के कारण उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंची। कुछ देर बाद पति खोजते हुए वहां पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायल युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

चंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।