• September 9, 2026 10:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खासगंज के सिम दुकानदारों का साइबर ठगों से कनेक्शन,जानें ठग का तरीका ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 9, 2026

राज की रिपोर्ट  ….

साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे सिम कार्ड जारी करने के मामले में  साइबर थाना की पुलिस ने सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज स्थित निर्मल टेलीकॉम और अरव टेलीकॉम में छापेमारी कर 4 शातिर को गिरफ्तार किया है ।

डीएसपी ऋषभ आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त शिकायतों के बाद साइबर थाना की पुलिस टीम ने दोनों टेलीकॉम दुकानों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सिम कार्ड जारी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में खासगंज निवासी अभिनव कुमार उर्फ दिपु, इब्राहीमपुर निवासी बॉबी कश्यप, जलालपुर निवासी विनय पासवान और अनुज कुमार शामिल हैं।सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल :

कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर थाना के दारोगा कुंदन कुमार ,तौकिर खान, सिपाही पुनेश कुमार, रवि कुमार, चंदन कुमार, राजन कुमार मांझी, यश कुमार, ऋतु राज, महिला सिपाही गोल्डी कुमारी, प्राची कुमारी, सिपाही रविनंदन कुमार तथा गृह रक्षक संदीप कुमार शामिल थे।