• August 10, 2026 10:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रेलकर्मी पर लगा हत्या का आरोप, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 14, 2024

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत जहाना गांव में रेलकर्मी द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 8 साल की चश्मदीद बेटी ने शनिवार की रात ननिहाल में कॉल कर घटना का खुलास किया। मृतका दिनेश प्रसाद की 33 वर्षीया पत्नी रीना कुमारी दो बच्चों की मां थीं। पति बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत है। मौके पर पहुंची पुलिस रविवार की सुबह शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

हिलसा थाना थाना क्षेत्र के बारा बिगहा निवासी मृतका के भाई शशिकांत कुमार ने बताया कि देर रात 8 साल की भांजी ने कॉल कर बताया कि पापा, दादी और चाचा ने नाक-मुंह दबाकर मां को मार डाला। परिवार ने बताया कि फरवरी 2014 में रीना की शादी हुई थी। उसे दो बच्चे थे। पति, रुपए की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर घटना को अंजाम दिया गया।

बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।