• September 23, 2026 5:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूल पहुंचने पर पुलिस रह गयी दंग , जानें क्या हुआ बरामद ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 18, 2023

राज- 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस कल्याणी नगर मोहल्ला स्थित बंद पड़े सिद्धार्थ ज्ञान इंग्लिश स्कूल में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद निर्माण किए जाने का खुलासा किया है। मौके से 15 कंपनियों का नकली उत्पाद भारी मात्रा में बरामद हुआ। पुलिस मकान मालिक नगीना यादव को गिरफ्तार कर ली। जबकि, धंधेबाज बिहारशरीफ के नयाटोला निवासी रतन कुमार फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मौके से सेवलन एंटीसेप्टिक क्रीम, पॉकेट परफ्यूम, पतंजलि व हिमलाय कंपनी का अनेकों उत्पाद बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि काफी समय से स्थानीय बाजारों में नकली सामान बेचे जा रहे थे। छानबीन के बाद छापेमारी की गयी। धंधेबाज भाग निकले। बरामद सामानों में साबुन, शैम्पू तेल समेत अन्य उत्पाद है। फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।