• April 18, 2026 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पदाधिकारी को धारदार हथियार से किया जख्मी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 21, 2023

सौरभ – 7903735887 

औंगारी थाना के बड़की गाेमहर गांव में शुक्रवार को नशे में धुत शराब धंधेबाज ने कार्रवाई करने आए जमादार विजय शंकर सिंह को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। बदमाश कारु चौधरी धारदार हथियार लेकर लोगों को खदेड़ रहा था। सूचना पाकर अन्य पदाधिकारी मौके पर आ गए। किसी तरह जख्मी पदाधिकारी को इलाज के लिए विम्स ले जाया गया।

बदमाश अन्य पदाधिकारियों पर भी हमला करने का प्रयास किया। जख्मी पदाधिकारी को जल्द इलाज की जरूरत थी। इस कारण पुलिस कार्रवाई करने के बजाय जख्मी को अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष अनिता कुमारी ने बताया कि जख्मी पदाधिकारी का विम्स में इलाज कराया गया। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।