• April 18, 2026 11:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बकाया रुपया मांगने पर पटककर पिला दिया जहर…

ByReporter Pranay Raj

Dec 3, 2021

राजा – 7903735887 

मानपुर थाना अंतर्गत मजिदपुर गांव में शुक्रवार को बकाया डेढ़ लाख रुपया मांगने पर बदमाशों ने युवक को पटककर जहर पिला दिया। परिजन चिंताजनक हालत में राजेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं।

युवक ने बताया कि उसने एक रिश्तेदार को दो लाख रुपया कर्ज दिया था। जिसमें 50 हजार लौटाया गया। शेष डेढ़ लाख मांगने पर दो दिन पूर्व बदमाशों ने मारपीट की। फिर सुबह में बदमाशों ने पटककर जहर पिला दिया।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।