• April 19, 2026 2:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सेल्स टैक्स की छापेमारी से हड़कंप, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2023

राज – 7903735887 

कर चोरी मामले में इन दिनों सेल्स टैक्स के अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने कागजी मोहल्ला खादी भंडार के समीप स्थित माँ लक्ष्मी इंटरप्राइजेज में छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोग शटर गिराकर फरार हो गए।

राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रियदर्शी रंजन ने बताया कि कर चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्यालय से मिली जानकारी पर, कर चोरी के आरोप में छापेमारी की गई। दुकानदार द्वारा टैक्स की लगातार चोरी की जा रही थी। उन्होंने लोगों से इनपुट टैक्स क्रेडिट से नहीं बल्कि कैश लेजर से भी टैक्स का भुगतान करने की अपील की है। विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके पहले कोचिंग, मैरिज हॉल, चप्पल-जूता के बड़े कारोबारी पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। छापेमारी में राज्य कर सहायक आयुक्त रवीश कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा, कौशल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी-कर्मी शामिल थे।