• November 25, 2026 11:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Sep 2, 2023

राज- 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत पथरौरा गांव में देर रात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। किसान अंकित कुमार के घर पर गोलीबारी की गई। पशुपालक ने बताया कि वह रात में अपना इलाज करा गांव लौटे थे। देर रात बदमाशों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। अनुमान के मुताबिक 60 राउंड फायरिंग की गई।

दो दिन पहले गोतिया की चचेरी बहन को एक युवक के साथ आपतिजनक हालत में देखने पर उन्होंने युवती को तमाचा जड़ा था। उसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों से गोलीबारी की गई।
थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि कुछ खोखा के साथ एक युवक को पकड़ा गया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।