• April 18, 2026 11:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रात ही नहीं, अब दिन के उजाले में घर में होने लगी चोरी….

ByReporter Pranay Raj

Jan 2, 2024

राज – 7903735887 

रात ही नहीं, अब दिन के उजाले में बदमाश चोरी करने लगे हैं। ताजा घटना लहेरी थाना अंतर्गत पॉश इलाका कमरूद्दीनगंज में हुई। जहां प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने ढाई लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना प्रोफेसर नूतन कुमारी के घर में हुआ। शातिर चोरों ने घर के ऊपरी मंजिल के किराएदारों के फ्लैटे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर घटना को अंजाम दिया।

गृहस्वामी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दुकान है। पत्नी, प्रोफेसर हैं। दोपहर में वह दुकान में थे। बेटी फ्लैट में ताला लगा दुकान पर आ गई। लोटने पर फ्लैट का ताला खुला मिला। अंदर कमरे में सामान बिखरे थे। बदमशों ने स्टोरवेल-बक्सा तोड़कर 25 हजार नगदी व सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।

जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख से अधिक है। घटना के खुलासा के बाद मोहल्लेवासी पुलिस मुस्तैदी पर सवाल उठा रहे हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के फुटेज की जांच की जा रही है।