• September 25, 2026 12:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – न केस न कोर्ट फैसला ऑन द स्पॉट…

ByReporter Pranay Raj

Aug 22, 2023

राज – 7903735887 

एक साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवक ने प्रेमी को निकाल दिया। जिसके बाद वह शिकायत  लेकर लहेरी थाना पहुंची। अस्थावां निवासी काजल भारती ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी एक युवक के साथ वह एक साल तक लिव इन रिलेशन में रही। अब वह शादी से इंकार करते हुए उसे निकाल दिया।

युवती की शिकायत सुन थानाध्यक्ष दोनों पक्षों के परिजन को थाना बुलाएं। जहां दोनों पक्ष प्रेमी जोड़े की शादी के लिए रजामंद हो गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में थाना के समीप मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी रचा दी गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रेमी जोड़े बालिग हैं। दोनों के परिजन की रजामंदी से अंतरजातीय विवाह कराया गया।