• November 25, 2026 12:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – केक काटकर धूमधाम से मनाया गया एनसीसी डे ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 28, 2021

राजा – 7903735887 

73वां एनसीसी डे रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कैडेट्स ने सबसे पहले अंबेर चिल्ड्रेन पार्क की सफाई की। उसके बाद पौधरोपण किया गया। फिर केक काटकर और बैलून उड़ाकर जश्न मनाया गया। सफाई कार्यक्रम में 38 बिहार बटालियन के कैडेट्स शामिल हुए।

लोगों ने कहा कि एनसीसी डे नवंबर महीने के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। एनसीसी सेना की लघु इकाई है। इसके कैडेट्स हर तरह के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मौके पर डॉ. शशिकांत कुमार टोनी, पूर्व उपमेयर शंकर कुमार, डॉ. राजीव रंजन, अमित कुमार रिक्की, आलोक वर्णवाल, बलवीर कुमार, गोपाल सिंह, रवि कुमार, सुजीत कुमार, नीतीश कुमार, वरुण कुमार आदि मौजूद थे। कर्नल राजीव बंसल, मेजर बाबूलाल मल्ही, पटेल कॉलेज के प्राचार्य महेश प्रसाद सिंह आदि ने छात्रों को एनसीसी डे की बधाई दी है।