• June 11, 2026 6:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवबिबाहिता की हत्या ,सगों पर आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2021

सौरभ – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के भीमसेनपर गांव में मंजीत कुमार की 21 वर्षीया पत्नी सुगनी देवी की मौत हो गई। ससुराली परिवार घटना को फांसी लगा खुदकुशी बता रहा है। जबकि, मायके के परिजन दहेज हत्या।

सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मायके के परिवार ने बताया कि ससुराली परिवार दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर सुगनी की हत्या किया गया। हत्या के बाद पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा से शव को फंदे से लटका दिया गया।

थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।