• September 21, 2026 11:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नगर आयुक्त का तबादला, जानें किन्हें मिली कमान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 14, 2021

राज – 7903735887 

गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। नालंदा के नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल का तबादला कर दिया है। श्री अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसी तरह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल अग्रवाल की जगह अब 2017 बैच के आईएएस अधिकारी तरनजीत सिंह लेंगे। तरनजीत सिंह को नालंदा में नगर आयुक्त बनाया गया है। वर्तमान में वह सीतामढ़ी डीडीसी के पद पर तैनात थे। दोनों अधिकारियों के इसी सप्ताह पदभार ग्रहण कर लेने की संभावना है। तरनजीत सिंह पूर्व दानापुर में एसडीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं।