• April 19, 2026 1:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – साथी की मौत से आशा कर्मियों में शोक, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 2, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया गांव में बुधवार को सर्पदंश से आशा की मौत हो गई। मृतका अशोक प्रसाद की 45 वर्षीया पत्नी श्यामा कुमारी नूरसराय स्वास्थ्य केंद्र आशा के पद पर कार्य करती थी। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।
परिवार ने बताया कि वह हड़ताल में शामिल होने के लिए वह नूरसराय अस्पताल जाने की तैयारी कर रही थीं। उसी दौरान वह सर्पदंश का शिकार हो गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी की मौत से प्रखंड की आशा में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।