• April 18, 2026 9:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिउतिया पर्व किए मां को मिली बेटे के मौत की खबर, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2023

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के गोयठवा नदी में डूबर किशोर की मौत हो गई। मृतक अनूज प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार है। किशोर दोस्तों सग नदी में नहा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। जिउतिया पर्व किए महिला को बेटे की मौत की खबर मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुत्र की लंबी आयु के लिए वह जिउतिया की थीं।

परिवार ने बताया कि किशोर अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। उसी दौरान गहराई में चले जाने के कारण वह डूब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह किशोर को निकाला। हालांकि, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मृतक छठी कक्षा में पढ़ाई करता था। दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।