• June 13, 2026 11:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अधेड़ ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 12, 2024

राज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात परिवार के साथ श्राद्धकर्म के भोज में शामिल होने गई 5 साल की मासूम से अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने अगले दिन आरोपी को पकड़, उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मां ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पकड़ा गया आरोपी मुकेश कुमार है।

आरोपों में महिला ने बताया है कि बेटे के साथ उनकी बेटी श्राद्धर्कम के भोज में शामिल होने गई थी। उसी दौरान बदमाश बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। बदमाश सुनसान स्थान पर जाकर बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची लगातार रो रही थी। पूछने पर उसने घटना के संबंध में बताया।

थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।