• April 18, 2026 8:20 pm

Har Khabar Har Samay

 न्यूज नालंदा – अवैध खनन में लगा अधेड़ बालू से दबा, जेसीबी से निकली लाश…

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2024

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के समीप पंचाने नदी में अवैध खनन कर रहे अधेड़ बालू धंसने से दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जेसीबी से खोद अधेड़ को निकाल, उन्हें अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपनगर के रविदास टोला निवासी शिवनंदन रविदास के 52 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र रविदास हैं। परिजन शौच जाने के दौरान हादसा बता रहे हैं।

ग्रामीणों की मानें तो अधेड़ कोसुक पुल के पास नदी किनारे से बालू का खनन कर रहे थे। उसी दौरान बालू धंसने से वह दब गए। घंटे भर बाद जेसीबी से करीब 8 फीट खुदाई कर अधेड़ को निकाला गया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्यवाही में जुट गई है।