• June 13, 2026 12:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजमिस्त्री की चली गई जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 29, 2024

राज – 7903735887 

 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के चंदकुरा पेट्रोल पम्प के समीप हिलसा-फतुहा मार्ग पर रविवार की शाम में कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी अधेड़ की मौत इलाज के दौरान सोमवार को पटना में हो गई। मृतक एकंगरसराय के रसलपुर चम्हेड़ा निवासी  स्व. शिववरण राम का 45 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार हैं।

परिजन ने बताया कि अधेड़े राजमिस्त्री का काम करते थे। जरूरी काम से वह बाइक से पटना जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जख्मी की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाइक व कार को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के हवाले कर दिया गया है |