• November 26, 2026 12:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर बिखरी शराब लूटने की आपाधापी, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Feb 13, 2023

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत पावर हाउस के समीप सोमवार को शराब लोड ऑटो पलट गई। जिससे शराब की बोतल सड़क पर बिखर गई। सड़क पर बिखरी शराब को देख ग्रामीणों में उसे लूटने की आपाधापी मच गई। कोई शीशी तो कोई बोतल लेकर भागने लगा। समीप में थाना होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंचकर, ग्रामीणों को खदेड़ दी। मौके से 45 लीटर शराब बरामद हुई। ऑटो भी जब्त कर लिया गया। चालक फरार होने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि रहुई के मंदिलपुर से शराब लोड ऑटो बिहारशरीफ की ओर जा रही थी। उसी दौरान सड़क पर पलट गई। जिससे लोड शराब सड़क पर बिखर गई। शराब को सीट के नीचे और साउंड बॉक्स में छिपाकर ले जाया जा रहा था। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस चालक व धंधेबाज की तलाश में जुट गई है।