• November 26, 2026 12:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होमगार्ड जवान की मौत से परिवार में कोहराम, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 13, 2023

सौरभ – 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के काकरौरिया गांव सोमवार की सुबह होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक नूरन यादव के 50 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार पटना में तैनात थे। परिजन हृदयाघात से मौत का अंदेशा जता रहे हैं। जवान की मौत बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हुई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिवार ने बताया कि 10 दिन पहले अरुण छुट्टी लेकर घर आये थे। रविवार की शाम खाना खाने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी। उन्हें सीने में दर्द होने लगा। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ओपी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। यूडी केस दर्ज किया गया है।