• June 12, 2026 3:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होली में थी शराब की नदी बहाने की तैयारी,35 लाख की खेप जब्त…

ByReporter Pranay Raj

Feb 13, 2023

राज -7903735887 

धंधेबाज होली में शराब की नदी बहाने की तैयारी में लगे हैं। इसका खुलासा हिलसा डीएसपी के कार्रवाई से हुआ। पुलिस रविवार की रात मलावां गांव में कार्रवाई कर ट्रक पर लोड 343 कार्टन शराब खेप जब्त की। जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख से अधिक है। कार्रवाई पटना मद्य निषेध विभाग की सूचना पर की गई। ट्रक तिरपाल से ढंका था। जिसे हटाने पर धान का बोरा मिला। धान के बोरे के नीचे शराब खेप छिपाई गई थी।

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि ट्रक से 343 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बरामद शराब झारखंड निर्मित है। जब्त ट्रक के नंबर के सहारे पुलिस धंधेबाजों की तलाश में जुट गई है।