• April 18, 2026 5:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक व्यवसायी से साढ़े 19 लाख की लूट…

ByReporter Pranay Raj

Apr 29, 2024

राज –  7903735887 

लहेरी थाना अंतर्गत भरावपर मछली मंडी के पास सोमवार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर व्यावसायी से 19.50 लाख रुपया लूट लिया। पीड़ित जहानाबाद निवासी सुधीर कुमार हैं।
व्यवसायी ने बताया कि वह रामचंद्रपुर में किराया पर रहकर यहां व्यापार करते हैं। दोपहर में 19.50 लाख रुपया बैग में रखकर, उसे जमा करने बैंक जा रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उनके समीप आएं और आंखों में मिर्त्री पाउडकर झोंक बैग लूटकर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा कितनी राशि की लूट हुई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।