• September 25, 2026 12:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुर्गी फार्म से 25 लाख की शराब जब्त, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Aug 14, 2023

सूरज – 7903735887 

पटना उत्पाद विभाग की सूचना पर मद्य निषेध की टीम ने बिंद थाना क्षेत्र के जमसारी गांव स्थित मुर्गी फार्म में छापेमारी कर 224 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख से अधिक बताई जा रही है।

धंधेबाज व उसका सहयोगी भागने में सफल रहा। पॉल्ट्री फार्म को सील कर उत्पाद विभाग की टीम संचालक दीपक रंजन पर केस दर्ज की है। उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि पटना मद्य निषेध के सहयोग से कार्रवाई की गई। बरामद शराब दो हजार लीटर है।