• August 10, 2026 11:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर की कार से शराब खेप बरामद, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Dec 30, 2023

सूरज – 7903735887 

उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान गिरियक के पास एक कार से लगभग 200 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। संबंध में उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि नववर्ष को लेकर लगातार इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर झारखंड से बिहार शरीफ की ओर कार पर विदेशी शराब लेकर आ रहे हैं। उत्पाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरियक के पास वाहन जांच के क्रम में कार से लगभग 200 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। जिसमें विदेशी शराब और बीयर की बोतल शामिल है। जब्त कार पर डॉक्टर का होलोग्राम भी है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं इस छापेमारी के क्रम में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।