• July 28, 2026 12:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – धूम धाम से मनाया गया रोटरी क्लब तथागत का अधिष्ठापन समारोह…..

ByReporter Pranay Raj

Sep 5, 2021

सूरज – 7903735887 

रोटरी क्लब तथागत सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम में हमेशा से शिरकत करते रहा है। इसमें सभी सदस्यों की सहभागिता है। इसके सदस्यों की संख्या 53 हो चुकी है। महज एक साल में हमने यह मुकाम पाया है। इसका और विस्तार किया जाएगा। बिहारशरीफ के सेंट जोसफ अकादमी के सभागार में रविवार को इस क्लब ने अपना प्रथम अधिष्ठापन दिवस समारोह मनाया। निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुमार ने लोगों की अगुआई की। सचिव दीपक कुमार ने सत्र के कार्यों का ब्योरा पेश किया। सत्र 2021-22 के अध्यक्ष अशोक कुमार एवं सचिव जोसेफ टीटी को कार्यभार सौंपा गया। समारोह में जोन 11 के सहायक मंडल प्रतिनिधि रामेश्वर प्रसाद सिंह, संजीव कुमार ठाकुर, डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार व अन्य ने क्लब के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी।
इस समारोह में प्रो. बिनीत लाल, डॉ. इंद्रजीत कुमार, ऋषभ जैन, शिवकुमार दफादार, डॉ. अंशुमान कुमार, ज्योति कुमारी को इस क्लब में शामिल किया गया। कार्यक्रम में रूबी सिन्हा, महेश लोहानी, डॉ. रामकृष्ण परमहंस, प्रोजेक्ट चेयरमैन अमित कुमार भारती व अन्य मौजूद थे।