राहुल रंजन की रिपोर्ट
नूरसराय थाना पुलिस ने बुधवार को सरस्वती पब्लिक स्कूल के सेंटर से एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दूसरे के बदले सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहा था।
केंद्राधीक्षक ने नूरसराय थाना को सूचना दी कि एडमिट कार्ड पर सूरज, पिता जसीम, रोल नंबर 7011100900 की तस्वीर और परीक्षा दे रहे युवक का चेहरा मेल नहीं खा रहा। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में फर्जीवाड़ा साबित हुआ। गिरफ्गतार आरोपित भागलपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र के कहारपुर मोहल्ला निवासी बीएन प्रकाश के पुत्र धीरज कुमार है।
डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि केंद्राधीक्षक के आवेदन पर केस दर्ज कर फर्जी अभ्यर्थी से पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

