• June 13, 2026 11:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बोरिंग के कमरे से मिला लाखों का अवैध सामान, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2021

राज – 7903735887 

मानपुर थाना पुलिस ने तियूरी गांव में कार्रवाई कर प्रमोद कुमार के बोरिंग के कमरे से अंग्रेजी शराब खेप बरामद की। मौके से 1298.25 लीटर शराब जब्त की गई। छापेमारी की भनक पाकर धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने प्रमोद कुमार, चिन्टु कुमार, रविरंजन, मुकेश कुमार के अलावा 4 अज्ञात धंधेबाजों को आरोपित कर केस दर्ज किया है।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि उन्हें शराब खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने घेराबंदी कर छापेमारी की। फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।