• November 25, 2026 12:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होमगार्ड जवान की हो गई मौत, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2024

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना इलाके के केनार कला गांव में बीमार होम गार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक केनार कला गांव निवासी स्व. बालदेव पासवान का 59 वर्षीय पुत्र अलखदेव पासवान हैं।

मृतक के पुत्र सुजीत कुमार ने बताया कि पिता होमगार्ड ऑफिस में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। घर आने के बाद सीने में दर्द होने के बाद अचानक उनकी मौत हो गई।

सरमेरा थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।