• September 25, 2026 10:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हरियाणा निवासी कंस्ट्रक्शन कंपनी के चालक की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Dec 6, 2023

डायमंड – 7903735887 

बेना थाना क्षेत्र के फोरलेन कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइड पर नहाने के दौरान बाथरूम में गिरकर हरियाणा निवासी चालक की मौत हो गई। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। मृतक हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिला के अकबारी गांव निवासी मिरचंद के 55 वर्षीय पुत्र मोहनलाल हैं।

सहकर्मी ने बताया कि चालक बाथरूम में नहा रहे थे। उसी दौरान गिर गए। दरवाजा तोड़ उन्हें निकाल सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हृदयाघात से मौत बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव सहकर्मियों के हवाले कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।