• July 30, 2026 11:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महादलित परिवारों की आधा दर्जन झोपड़ियां जली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 26, 2021

सूरज – 7903735887 

सोहसराय थाना के समीप महादलित टोले में रविवार को अगलगी में आधा दर्जन परिवारों की झोपड़ियां जल गई। परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।
पीड़ित राजेश डोम ने बताया कि एकाएक बिजली की शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। कुछ देर में आग समीप के पांच अन्य झोपड़ियों को अपनी चपेट में लिया। सूचना पाकर आई अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। अन्य पीड़ितों में बालेश्वर डोम, कारू डोम, रवि डोम, अशोक डोम शामिल हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार कलेजा पीट रहा है।