• April 22, 2026 3:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गेहुअन ने ले ली मासूम भाई-बहन की जान…

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2021

राज – 7903735887 

बाढ़ की विभिषिका झेल रहे नागरिकों के सिर पर जहरीले जीवों का खतरा मंडरा रहा है। खुदागंज थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के जगदीशपुर टोला में मंगलवार की रात गेहुअन मासूम भाई-बहन की जान ले ली। दोनों मां के साथ गहरी नींद में थे। उसी दौरान सर्प ने उन्हें डस लिया। मृतक सर्वेश कुमार का 4 साल का पुत्र सौरभ कुमार और 7 वर्षीया पुत्री सोनाली कुमारी है।
परिजन ने बताया कि बच्चे मां सुजंती देवी के साथ सोए थे। उसी दौरान गेहुअन ने उन्हें डस लिया। बच्चों को इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के कुछ सदस्यों ने घर के समीप गेहुअन को देखा था। ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से प्रावधान के तहत मुआवजा की मांग कर रहे हैं।