• September 22, 2026 4:27 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शौच के लिए घर से निकली महिला की मिली लाश…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2021

राजा – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के अहियाचक गांव में शौच गई महिला की पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर मौत हो गई। मृतका स्व. ब्रह्मदेव प्रसाद की 85 वर्षीया पत्नी शांति देवी है। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिजनों ने बताया कि महिला शौच के लिए घर से निकली थी। देर तक नहीं लौटने पर परिवार उनकी तलाश कर रहा था। उसी दौरान पानी भरे पईन से महिला की लाश मिली। अंदेशा है पैर फिसलने से हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।