• October 11, 2026 12:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नाबालिगों से चोरी कराता था पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा, रंगे हाथों गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 7, 2026
thief

राज की रिपोर्ट 

सिलाव थाना पुलिस ने बाजार में ताबडड़तोड़ चोरी करने वाले शातिर चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सिलाव नगर पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष बेबी देवी का बेटा रोहण उर्फ रोहित है। इसके साथ एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात गश्ती दल को सूचना मिली कि बाईपास स्थित शौचालय के पास एक गुमटी का ताला तोड़ा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवक ताला तोड़ते मिले। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में चोरी की बात कबूल ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रोहण आदतन अपराधी है। वह चोरी की वारदात के लिए छोटे बच्चों का इस्तेमाल करता था।

दुकान के वेंटिलेटर से नाबालिग को अंदर घुसाकर सामान बाहर निकलवाता था। इसी तरीके से उसने सिलाव बाजार में कई दुकानों और घरों में चोरी की घटनाएं की थीं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं निरुद्ध नाबालिग को जेजेबी के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।