• April 18, 2026 11:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गला दबाकर हत्या , जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 8, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत जगदीशपुर-तियारी गांव में बदमाशों ने दालान में सोए पंसस सह पासवान अधिकार मंच के प्रखंड अध्यक्ष की गला दबाकर हत्या कर दी। अगली सुबह वारदात का खुलासा हुआ। परिजन पूर्व की रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक सीताराम पासवान के 45 वर्षीय पुत्र अरविंद पासवान हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
पत्नी अनिता देवी ने चार बदमाशों को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पूर्व की रंजिश में घटना का आरोप है। चर्चा है कि पंचायत चुनाव की रंजिश में अधेड़ की हत्या की गई।
थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच मं जुट गई है। पत्नी ने चार को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।