• June 12, 2026 10:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर हमला करने वाला पांच बदमाश गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Dec 19, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला के पांच आरोपियों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। बदमाश महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में साठोपुर निवासी रामलगन पासवान का पुत्र पिंटू पासवान, पप्पू पासवान का पुत्र लड्‌डू पासवान, लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी निवासी दयाली महतो का पुत्र सुरेश महतो उसका भाई शैलेंद्र महतो और उसका पुत्र राजीव कुमार शामिल है।

थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि 6 फरवरी को साठोपुर में दो पक्षों में विवाद हुआ था। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई। जहां बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपितों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।