• April 17, 2026 11:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, कारतूत जान हो जायेंगे हैरान …..

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2023
thief

राज- 7903735887 

सोहसराय थाना पुलिस इलाके में छापेमारी कर तीन नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर ली। बदमाशों ने मंगलवार की महुआ टोला स्थित शर्मा क्लौथ नामक दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर 85 हजार नगदी और डेढ़ लाख के कपड़ा की चोरी कर ली थी। निरूद्ध किए गए किशोरों के पास से चोरी की साड़ी, एलसीडी, एक बाइक, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजमणि ने बताया कि गुप्त सूचना पर किशोरों को निरूद्ध किया गया। उनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी हुआ सामान बरामद हुआ। सभी वेंटिलेटर तोड़ दुकान में घुस घटना को अंजाम दिया था। इनकी तस्वीर दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद थी।

इसी तरह थाना पुलिस ने दुकान से चोरी हुई तीन मोबाइल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश दीपनगर के सोराबीपर गांव निवासी निरसु राउत का पुत्र गौतम कुमार और पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली निवासी केशव प्रसाद का पुत्र गोलू उर्फ शुभम कुमार है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि 12 मई की रात बदमाशों ने नवाब रोड स्थित एचआर ट्रेडर्स नामक मोबाइल दुकान का शटर तोड़ 85 हजार नगदी और 47 पीस मोबाइल की चोरी कर ली थी। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस अंजरजिला गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार की। घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।